इंडोनेशिया में खोजी दलों ने लापता हेलीकॉप्टर की तलाश तेज़ की

जकार्ता, 03 सितंबर (वार्ता) इंडोनेशिया के दक्षिण कालीमंतन प्रांत में लापता हुये हेलीकॉप्टर की तलाश में लगभग 80 लोगों की एक संयुक्त बचाव टीम तीसरे दिन भी जुटी रही। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी (बासरनास) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दो हवाई और तीन ज़मीनी खोजी दलों में विभाजित इस टीम ने मेंटेवे वन क्षेत्र में अपना अभियान केंद्रित किया है।
स्थानीय बासरनास कार्यालय के एक अधिकारी अरिआंतो ने कहा, “अभियान शुरू करने से पहले, ज़मीनी खोजी दलों ने क्षेत्र में रेडियो संचार को मज़बूत करने के लिए एक रिपीटर लगाया।”
ज़मीनी खोजी दल जंगल में 100 वर्ग समुद्री मील के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जबकि हवाई खोजी दल निर्दिष्ट निर्देशांकों पर समानांतर और सेक्टर पैटर्न का उपयोग करके 3,000 फीट की गहराई पर खोज कर रहे हैं।
आठ लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर सोमवार को दक्षिण कालीमंतन में हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटने के बाद लापता हो गया था।

Next Post

थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने निचले सदन को भंग करने की सिफारिश की

Wed Sep 3 , 2025
बैंकॉक, 03 सितंबर (वार्ता) थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचायी ने बुधवार को कहा कि उनकी कार्यवाहक सरकार ने संसद के निचले सदन को भंग करने की सिफारिश की है जिसकी वजह से समय से पहले आम चुनाव हो सकते हैं। श्री फुमथाम ने पत्रकारों से बात करते हुये इस […]

You May Like