जीप लेकर पहुंचे थे मिक्सर मशीन चुराने, दो पकड़ाए

जबलपुर: खितौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए चोर मिक्सर मशीन चुराने कमाण्डर वाहन से पहुंचे थे। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी गयी मिक्सर मशीन समेत घटना में प्रयुक्त कमाण्डर जीप जब्त की गई है।खितौला थाना प्रभारी श्रीमति अर्चना सिंह जाट ने बताया कि संतोष चौधरी 42 वर्ष निवासी ग्राम झिंगरई ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि जयभवानी कालोनी खितौला से उसकी मिक्शर मशीन कीमती करीब 70,000 रूपये की अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इस दौरान पता चला कि सी.एम. राइज स्कूल मार्ग सकरी मोहल्ला खितौला के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास एक मिक्सर मशीन को एक जीप में दो लडके बांधकर ले जाते दिखाई दिये है। जिसके बाद मुकद्दर अली शाह 28 वर्ष निवासी काकरदेही थाना मझौली एवं अकबर अली शाह 22 वर्ष निवासी वार्ड नं.18 अलीनगर खितौला को पकड़ा गया, जिन्होंने साथी राशिद खान निवासी अलीनगर के साथ मिलकर मिक्सर मशीन को कमाण्डर जीप की सहायता से चोरी कर लाना स्वीकार किया। दोनों आरोपियो के कब्जे से चुराई हुई मिक्सर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त कमांडर जीप क्र एमपी 21 ए 1014 जप्त कर दोनों आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार करते हुये फरार आरोपी राशिद खान निवासी अलीनगर की तलाश जारी है।

Next Post

आज दशा माता की पूजा की जा रही

Mon Mar 24 , 2025
ओंकारेश्वर: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में चैत्र वदी दशमी सोमवार को दशा माता के पावन पर्व पर महिलाओ ने व्रत उपवास रखकर दशा माता की आराधना करी। शिवपुरी क्षेत्र में स्थित पीपल के वृक्ष के निचे बैठकर दशा माता की पूजा करी हलवा पूड़ी का भोग लगाया। पीपल वृक्ष को कच्चे […]

You May Like