मऊगंज कलेक्टर के विरोध में कमिश्नर कार्यालय के सामने अर्धनग्न मुण्डन संस्कार

रीवा। रीवा जिले से अलग होकर नवगठित हुआ मऊगंज जिला अपने गठन के बाद से ही चर्चाओं में है. बीते कई महीनें से मऊगंज कलेक्टर के निज सचिव के खिलाफ चले आंदोलन के बाद अब कलेक्टर के विरोध की चिंगारी रीवा पहुंच चुकी है. देश बचाओ अध्यात्मिक राष्ट्रीय पुर्नजागरण अभियान के तत्वाधान में मऊगंज कलेक्टर के खिलाफ रीवा कमिश्नर को ज्ञापन सौपा गया. साथ ही कड़ाके की ठंड में सिर का मुंडन संस्कार कराकर विरोध जताया गया.

मऊगंज जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी आज रीवा संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां मऊगंज कलेक्टर के खिलाफ ना सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि कडकडाती ठंड में नंगे बदन धरने पर बैठे और विरोध स्वरूप सिर का मुण्डन संस्कार भी कराया है. प्रदर्शनकारियों में देश बचाओ अध्यात्मिक राष्ट्रीय पुर्नजागरण अभियान के राष्ट्रीय प्रचारक मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, रिटायर्ड शिक्षक सहित अन्य लोग शामिल रहे. उन्होंने कहा कि सिर का मुण्डन करा वह व्यवस्था में परिवर्तन का संदेश देना चाहते है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मऊगंज कलेक्टर द्वारा संवैधानिक मर्यादाओं की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. उन्होंने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कलेक्टर को तत्काल निलंबित करने और फरियादिया शिक्षिका शकुंतला नीरत का कूटरचित निलंबन समाप्त करने की मांग की है. फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन के बीच स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाइस देते हुए उन्हें शांत कराया.

Next Post

फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर का दबाव बनाने वाले वन विभाग अधिकारी पर होगी कार्रवाई: सैनी

Wed Feb 4 , 2026
चंडीगढ़, 04 फरवरी (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी पर फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाये जाने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को शिकायतकर्ता गुरमीत ने बताया कि वह […]

You May Like