एशिया कप में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 5 स्वर्ण पदक जीते

बैंकॉक, (वार्ता) भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप 2025 तीरंदाजी टूर्नामेंट में शनिवार को आठ पदक, पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ अपने अभियान का शानदार समापन किया।

भारत ने रिकर्व और कंपाउंड दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और रिकर्व में तीन व कंपाउंड में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। भारत की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि सीनियर पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में आई, जहां 21 वर्ष से कम उम्र के कुशल दलाल, मानव गणेशराव जाधाओ और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु की युवा तिकड़ी ने 2129 के कुल स्कोर के साथ अंडर -21 विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में मलेशिया को 237-233 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर रहा।

दलाल ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के चोई योंगही को 148-144 से हराकर स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। मलेशिया के अकील मुहम्मद ग़ज़ाली ने कांस्य पदक जीता।रिकर्व वर्ग में, गोल्डी मिश्रा, राहुल राहुल और विष्णु चौधरी की भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में चीन पर 5-1 की शानदार जीत के बाद स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहा।

विष्णु चौधरी ने व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में हमवतन राहुल को 6-2 से हराया। चीनी ताइपे की लियू ताई-येन ने कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की बसंती महतो ने 0-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे की फोंग यू झू को 6-4 से हराया और भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। चीन की वू जियाक्सिन ने कांस्य पदक जीता।

मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में विष्णु चौधरी और बसंती महतो को फाइनल में चीन से 6-0 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीनी ताइपे तीसरे स्थान पर रहा।इस बीच, अवनीत कौर, मधुरवर्षिनी मुरुगनाथम और चिकिथा तानीपर्थी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने ईरान के खिलाफ तनावपूर्ण शूट-ऑफ के बाद कांस्य पदक जीता। भारत के जीतने से पहले दोनों टीमें 232 रन पर बराबरी पर थीं। दक्षिण कोरिया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने रजत पदक हासिल किया।

Next Post

जिला पंचायत सदस्यों ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा

Sun Feb 23 , 2025
प्रभारी मंत्री को अपने भेदभाव का दुखडा सुनाया सतना:अधिकारियों के भेदभावपूर्ण व्यवहार से नाराज अध्यक्ष समेत जिला पंचायत के आधा दर्जन सदस्यों नेे प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ज्ञापन सौप अपनी चार सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की है.मिली जानकारी के अनुसार अपने एक दिवसीय तूफानी दौरे पर आए […]

You May Like