मुख्य मार्गों से हटाए अस्थाई अतिक्रमण

जबलपुर: जिले की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के लिए यातायात पुलिस, सिविल लाईन थाना पुलिस एवं नगर निगम टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शहर के मुख्य मार्गों में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। जानकारी के अनुसार पुल नम्बर 1 से इंदिरा मार्केट मालगोदाम चौक में हाथ ठेले, टपरे वाले के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया, अतिक्रमण कार्यवाही दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्किंग में लगाया गया।

साथ ही ई- रिक्शा वाहन चालकों को यातायात निमयों से अवगत कराया जाकर हिदायत दी गई कि निर्धारित रूट अनुसार ही शहर में चलना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा जागरूकता कार्यकम में इंदिरा मार्केट, मालगोदाम चौक क्षेत्र में दुकानदारों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात समर वर्मा के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात संगीता डामोर, थाना प्रभारी यातायात घमापुर इन्द्रा ठाकुर की उपस्थिति में यातायात पुलिस, सिविल लाईन थाना पुलिस एवं नगर निगम टीम द्वारा की गई।
10 ठेले, 6 स्पीकर एवं अन्य सामग्रियां भी जप्त
निगमायुक्त प्रीति यादव के आदेशानुसार की गई कार्यवाही में ठेले, टपरे एवं अन्य सामग्रियां भी जप्त किए गए। अतिक्रमण विभाग के प्रभारी अधिकारी मनीष तड़से ने बताया कि आज कछपुरा फ्लाई ओवर तथा उसके आस-पास कार्रवाई की गई जिसमें 10 ठेले तथा 6 स्पीकर जप्त किए गए, इसी प्रकार इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जिसमें 8 आठ ठेले और टेबल कुर्सी जप्त की गई। कार्यवाही के समय अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश सिंह भदोरिया, दल प्रभारी बृजकिशोर तिवारी, अंकित पारस, लक्ष्मण कोरी, नदीम खान, दुर्गा राव, पी रामा राव, अभिषेक समुद्रे, वीरेंद्र मिश्रा, जय प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

Next Post

आंगनवाड़ी से लेकर आयुष्मान तक, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल. स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक का आयोजन हुआ . जिला पंचायत सभाकक्ष भोपाल में समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें माननीय समिति सदस्यों सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग […]

You May Like