हूतियों ने इजरायल के तेल अवीव, ऐलात में हाइपरसोनिक मिसाइल, ड्रोन दागे

दोहा, 29 सितंबर (वार्ता) शिया सैन्य-राजनीतिक आंदोलन अंसार अल्लाह (जिसे हूती भी कहा जाता है और जिसका नियंत्रण उत्तरी यमन पर है) ने इजरायल के तेल अवीव और ऐलात बंदरगाह को निशाना बनाकर एक हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन दागा। यह जानकारी हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारिया ने सोमवार को दी।

बयान के अनुसार, “हमारे देश के विरुद्ध इजरायली आक्रमण के जवाब में यमनी सशस्त्र बलों के मिसाइल बलों ने फिलिस्तीन-2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग कर एक उच्च-गुणवत्ता वाला सैन्य अभियान चलाया और तेल अवीव के कब्जे वाले क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाया। अभियान ने अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।”

इसमें कहा गया कि यमनी सशस्त्र बलों ने ऐलात बंदरगाह के पास उम्म अल-रश्राश में दो ड्रोनों का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर दूसरा अभियान चलाया।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने यमन से प्रक्षेपित एक मिसाइल को रोकने की जानकारी दी जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 25 सितंबर को इजरायली वायु सेना ने यमन की राजधानी सना पर कई हमले किए जिसमें राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित एक सैन्य शिविर भी शामिल था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गये हैं।

 

Next Post

टेमर नदी युवक डूबा

Mon Sep 29 , 2025
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत पडरहा स्थित टेमर नदी और बरेला स्थित पड़वार तालाब में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बरगी पुलिस के मुताबिक मोह. शहजाद 47 वर्ष निवासी बरियातले हनुमानताल ने सूचना दी कि ग्राम पडऱहा से रिश्तेदार कलीम, स्माईल एवं आजाद चारों भाई परिवार सहित आये […]

You May Like