
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत पडरहा स्थित टेमर नदी और बरेला स्थित पड़वार तालाब में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
बरगी पुलिस के मुताबिक मोह. शहजाद 47 वर्ष निवासी बरियातले हनुमानताल ने सूचना दी कि ग्राम पडऱहा से रिश्तेदार कलीम, स्माईल एवं आजाद चारों भाई परिवार सहित आये थे। मोह. कलीम और मोह. आजाद दोनों टेमर नदी नहाने गये थे, नहाते समय मोह आजाद उर्फ अलीम 28 वर्ष नदी के पानी में डूब गया था, पानी में तलाश करने पर सोमवार दोपहर लगभग 2-45 बजे भाई आजाद का शव टेमर नदी में मिला।
