बाल सुधार जेल से फरार हुए तीन कैदी, पुलिस ने शुरू की तलाश

इंदौर: एक बार फिर बाल जेल से कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है. इस बार तीन कैदी जेल की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.हीरानगर पुलिस ने बाल विशेष गृह समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा के कर्मचारी पप्पू सेन की शिकायत पर तीन कैदियों के फरार होने का मामला दर्ज किया है. फरार कैदियों में दो मुरैना जिले के और एक शाजापुर जिले का रहने वाला है.

कैदियों ने जेल की रोशनदान को उखाड़ा और दरवाजे का नकूचा तोड़कर फरार हो गए. यह सभी अलग-अलग अपराधों में बंद थे. पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. यह पहली बार नहीं है, जब बाल जेल से बंदी फरार हुए हैं. इससे पहले भी कई बार इस जेल से कैदियों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं, जो जेल प्रशासन और पुलिस के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं.

Next Post

विजेंद्र गुप्ता ने 2025-26 के लिए 14 विधायकों को एमसीडी में नामित किया

Sat Mar 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 14 विधायकों को नामित किया है। ये विधायक एमसीडी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्रतिनिधित्व करेंगे। विधानसभा कार्यालय की ओर से शनिवार को इन विधायकों का नाम जारी करते हुए बताया गया कि वित्त […]

You May Like