रीवा संभाग ई आफिस में प्रदेश में प्रथम स्थान पर  

रीवा। प्रशासनिक नवाचार के तहत ई आफिस व्यवस्था लागू की गई है. अब कार्यालयों के अंदर तथा अन्य कार्यालयों में फाइलों का संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. ई आफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करके रीवा संभाग में संभागीय रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि रीवा संभाग में कुल 8780 फाइलें ई आफिस में क्रिएट की गईं तथा 37159 फाइलों का मूवमेंट हुआ. प्रदेश में दूसरे स्थान पर नर्मदापुरम संभाग है, जिसमें 4431 फाइलों का क्रिएशन तथा 31621 फाइलों का मूवमेंट हुआ है. तीसरे स्थान पर ग्वालियर संभाग है. इसमें 1922 फाइलों का क्रिएशन तथा 18322 फाइलों का मूवमेंट हुआ है.

कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश स्तर में संभाग और जिलों की सामूहिक रैंकिंग में सभी जिले और संभाग शामिल किए गए हैं. इनकी कुल संख्या 65 है. सामूहिक रैंकिंग में रीवा संभाग को 11वां स्थान मिला है. इस रैंकिंग में रीवा जिला 25वें स्थान पर है. रीवा जिले में 4111 फाइलें क्रिएट हुई हैं तथा 22361 फाइलों का मूवमेंट हुआ है. रैंकिंग में सिंगरौली जिला 37वें, मऊगंज जिला 44वें, सतना जिला 45वें, सीधी जिला 55वें तथा मैहर जिला 59वें स्थान पर है. कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को ई आफिस प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा सभी जिला कार्यालयों में इसे दृढ़ता से लागू कराने के निर्देश दिए हैं. ई आफिस के माध्यम से कम श्रम और कम समय में फाइलों का मूवमेंट और निराकरण हो रहा है. यह सुशासन को मजबूत करने के लिए सराहनीय पहल है.

Next Post

महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Wed Dec 3 , 2025
रीवा। हनुमना थाना अन्तर्गत महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी प्रवीण कुमार कुशवाहा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर उसे धरदबोचा. 18 जून को फरियादीया […]

You May Like