
रीवा। हनुमना थाना अन्तर्गत महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी प्रवीण कुमार कुशवाहा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर उसे धरदबोचा.
18 जून को फरियादीया ने थाना आकर रिपोर्ट लेख करायी कि वह अपने घर पर अकेली थी तभी प्रवीण कुशवाहा घर आया और उसके साथ जोर जबरजस्ती कर गलत काम बलात्कार किया था तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील वीडियो बना लिया था. शादी होने के बाद जब ससुराल से अपने मायके गई तो प्रवीण कुशवाहा फोन एवं व्हाट्सएप कॉल से बार बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बनाता था. अश्लील वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल कर देने की धमकी देता था. 9 जून को आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया और परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था. हनुमना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की और फरार चल रहे आरोपी प्रवीण कुशवाहा उर्फ लालू पिता कृष्ण कुमार कुशवाहा निवासी कोन हाल निवास सलैया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
