होटल सायाजी में ‘सूत्रा’ इंडियन फैशन एग्जीबिशन संपन्न, 100 से अधिक डिजाइनर्स के कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां

इंदौर: होटल सायाजी में आयोजित दो दिवसीय ‘सूत्रा’ इंडियन फैशन एग्जीबिशन का सफल समापन हुआ। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से आए 100 से अधिक हैंडपिक्ड डिजाइनर्स ने साड़ियां, लहंगे, एथनिक व इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज और होम डेकोर उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में महिलाओं और फैशन प्रेमियों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी की। आयोजकों के अनुसार, हर सप्ताह आयोजित होने वाली इस एग्जीबिशन का उद्देश्य ग्राहकों को देशभर के नवीनतम डिजाइनर कलेक्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Next Post

ऊर्मिला सैनी हत्याकांड,बेटी ने मां के हत्यारे को फांसी देने की मांग, थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: चर्चित ऊर्मिला सैनी हत्याकांड में मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर संबंधित थाने में ज्ञापन सौंपा। पोस्टल विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंची प्रेक्षा ने थाना प्रभारी के.पी. सिंह यादव से मामले में त्वरित और […]

You May Like