मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी ‘प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

श्रीनगर, 31 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी ‘प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।

श्री सिन्हा नगरोटा में पवित्र कोल कंडोली मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

इससे पहले, उप-राज्यपाल ने छड़ी यात्रा की प्रथम पूजा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पवित्र ज्योति लेकर छड़ी यात्रा पारंपरिक विरासत मार्ग से होते हुए ओली माता मंदिर बाम्याल पहुंचेगी।

 

Next Post

मेरठ में ईद की नमाज के बाद झड़प, कई घायल

Mon Mar 31 , 2025
मेरठ, 31 मार्च (वार्ता) ईद की नमाज के बाद सोमवार सुबह मेरठ जिले के सिवालखास कस्बे में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए […]

You May Like