भारत के अडिग इरादों का ऐलान था ऑपरेशन सिंदूरः भाजपा

भारत के अडिग इरादों का ऐलान था ऑपरेशन सिंदूरः भाजपा

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के अडिग इरादों का ऐलान बताते हुए इसमें शामिल भारतीय सेना के जवानों को नमन किया है। भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा, “वो सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, भारत के अडिग इरादों का ऐलान था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर उन वीरों को नमन, जिन्होंने दुश्मन को जवाब नहीं, संदेश दिया और उस संदेश की गूंज दुनिया ने सुनी। जय हिंद! ”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारतीय सेना ने सात मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

Next Post

रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से की गयी चंद्रनाथ रथ की हत्याः अधिकारी

Thu May 7 , 2026
कोलकाता, 07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की कई दिनों तक निगरानी रखने के बाद एक सुनियोजित हमले में बेरहमी से हत्या कर दी गयी। श्री अधिकारी ने बुधवार रात मध्यमग्राम के एक अस्पताल के […]

You May Like