
उज्जैन। बीती रात पानी भरने पहुंची वृद्धा को तेज गति से आए डम्पर ने कुचल दिया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि पाटपाला में रहने वाली कमलाबाई पति हीरालाल 70 वर्ष घर के समीप ही पानी भरने के लिए गई थी। पानी भरकर वह घर लौट रही थी। उसी दौरान घर के सामने ही तेज गति से आए डंपर ने कुचल दिया था। कमलाबाई की मौके पर मौत हो गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि रात में लाइट चली गई थी। तभी कमलाबाई घर के सामने बनी पानी की टंकी पर बाल्टी लेकर गई थी। पानी भरकर वापस लौटते समय डंपर ने कुचला है। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला था। डंपर की तलाश की जा रही है।
