बरखेड़ापंथ में 2 चोर 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए

पिपलिया स्टेशन। गांव बरखेड़ापंथ में बीती रात्रि सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई। चोर 10 लाख के जेवर व 5 लाख नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नही आए। 2 चोर मकान के पास लगे सीसीटीवी केमरे भी कैद हुए। जानकारी के अनुसार बरखेड़ापंथ निवासी सुनील पिता मांगीलाल रत्नावत शनिवार रात्रि दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज करने गए थे, पत्नी पीहर गई थी। घर पर कोई नही था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रत्नावत रात्रि पौने दो बजे घर पहंुचे तो एक युवक घर के बाहर खड़ा मिला। वहीं घर का दरवाजा खुला था। जब रत्नावत ने बाहर बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो वह जोर से बोलामाताजी आ गए, इस दौरान घर के अन्दर से एक युवक भागा उसको पकड़ने के लिए सुनील रत्नावत दौड़े। इस दौरान बाहर बैठा दूसरा युवक भी भाग निकला। दोनों युवकों का सुनील ने पीछा भी किया, लेकिन हाथ नही आए। सुनील ने बताया कि घर के अन्दर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। घर की आलमारी में रखे 15 तौले के सोने के जेवर व 5 लाख रुपए नकदी नही थे। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस मौके पहंुची, सुबह एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी, फारेंसिक टीम भी मौके पहुंची।

Next Post

घट्टिया में चाकू मारकर युवक की हत्या, पूछताछ शुरू

Mon May 26 , 2025
उज्जैन। निपानिया गोयल में रविवार-सोमवार रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी अज्ञात होने पर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्दी मामले का खुलासा […]

You May Like