संविदा आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल की राह पर, आज शाम करेंगे प्रदर्शन

ग्वालियर:जिले के शासकीय अस्पतालों में सेवाएं प्रदान कर रहे आउटसोर्स, स्वास्थ्य, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन आज द्वितीय चरण में प्रवेश कर गया है। आज 9 फरवरी को शाम 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय थाटीपुर पर आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक रूप से एकत्र होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के नाम ज्ञापन देंगे।

16, 17 एवं 18 फरवरी को कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शोषण प्रथा की नीति का विरोध करेंगे। 23 एव 24 फरवरी को विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं राजधानी भोपाल की सड़कों पर एकत्र होकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

Next Post

पीटीसी परिसर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Mon Feb 9 , 2026
इंदौर:पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) परिसर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रधान आरक्षक की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब पति की नजर कमरे में पड़ी, तो पत्नी साड़ी के फंदे पर झूलती मिली. घबराए पति तत्काल उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों […]

You May Like