श्वानों को बेरहमी से पीटा, थाने में शिकायत

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत करमचंद में हथियारों से लैस तत्वों ने श्वानों पर हमला करते हुए उन्हें दौड़ाया। तत्वों ने डंडों, पत्थरों से श्वानों को बेरहमी से पीटा। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत ओमती थाने मेें करते हुए कार्रवाई की मांग की है ।जानकारी के मुताबिक संस्कार साहू, निवासी करमचंद चौक ने शिकायत में बताया कि गुरूवार प्रात: लगभग 3:13 बजे 10-12 अज्ञात युवक एक्टिवा वाहनों पर सवार होकर उनके घर के सामने आए।

उनके हाथों में डंडे थे जिन्होंने सडक़ एवं दुकानों के सामने से ईंटें उठाकर एवं अपने साथ लाए हुए हथियार से श्वानों पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने काफी समय तक कुत्तों को दौड़ाया। डंडों व ईंटों से प्रहार किया। रात्रि में समूह बनाकर हथियारनुमा डंडों के साथ इस प्रकार उत्पात मचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़त ने सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज पुलिस को सौंपते हुए दोषियेां पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी मांग की है ।

Next Post

चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील की

Fri Feb 27 , 2026
बीजिंग, 27 फरवरी (वार्ता) चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंसक झड़पों को लेकर बहुत चिंतित है और उसने दोनों देशों से युद्धविराम के लिए बातचीत की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी के […]

You May Like

मनोरंजन