चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील की

बीजिंग, 27 फरवरी (वार्ता) चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंसक झड़पों को लेकर बहुत चिंतित है और उसने दोनों देशों से युद्धविराम के लिए बातचीत की है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी के बाद संघर्ष के बढ़ने पर बहुत चिंतित है। चीन ने दोनों पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम और खून-खराबा से बचा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष में लगातार मध्यस्थता की है और आगे भी तनाव कम करने में एक रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को वह तैयार है।” उन्होंने कहा कि मंत्रालय और पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में चीन के दूतावास इस मामले पर दोनों देशों में संबंधित पार्टियों के साथ काम कर रहे हैं।

 

 

Next Post

नेपाली ट्रेन का परिचालन 03 मार्च से 05 मार्च तक रहेगा बंद

Fri Feb 27 , 2026
मधुबनी, 27 फरवरी(वार्ता) पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 05 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर बिहार में मधुबनी जिला के जयनगर से जनकपुर नेपाल के बीच चलने वाली नेपाली ट्रेन का परिचालन 03 से 05 मार्च तक बंद रहेगा । नेपाल रेलवे कंपनी द्वारा इस संबंध में सूचना […]

You May Like

मनोरंजन