संजय कॉलोनी में पीएम आवास ढहाया, महिला का बेटा हुआ बेहोश

शिवपुरी:शिवपुरी शहर के संजय कॉलोनी क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के बाद एक महिला का पीएम आवास ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल में गहमागहमी बनी रही। इसी बीच मकान टूटते देख महिला का बेटा बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला और उसकी बेटियां रोती-बिलखती रहीं। संगीता खटीक के मकान के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं था।

रास्ता और पास की सरकारी भूमि पर ममता विश्वकर्मा ने पहले कच्चा मकान बनाया और बाद में इस पर कोई पीएम आवास स्वीकृत करा लिया। रास्ता और सरकारी भूमि को लेकर संगीता खटीक ने न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उन्हें निर्णय मिला। इसके बाद संबंधित मकान पर कार्रवाई की गई।दूसरी ओर, ममता विश्वकर्मा का कहना है कि उनके पति ने कई वर्ष पहले बैजनाथ प्रसाद पांडेय से यह जमीन 80 हजार रुपये में खरीदी थी और लिखा पढ़ी भी करवाई थी।

बाद में पीएम आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे मकान का निर्माण कराया गया। पति की मौत के बाद वह चार बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही थीं तथा सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। दो महीने बाद बेटी की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही मकान ढह जाने से परिवार को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।ममता विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने रास्ते को लेकर चार लाख रुपये की मांग की थी और सीधे बातचीत करने की बजाय मकान तुड़वाने का रास्ता अपनाया।

Next Post

पेंशनभोगियों के लिए शुरु होगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग पेंशनभोगियों की पेंशन जारी रखने के लिए नवंबर में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान संचालित करेगा जिसके तहत 1850 से अधिक जिलों, शहरों और कस्बों में शिविर लगाए जायेंगे। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने इस […]

You May Like