छत्तीसगढ़ ने जीत के साथ की विजय अभियान की शुरुआत

नारायणपुर, (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में मेजबान छत्तीसगढ़ ने जीत के साथ अपने विजय अभियान की शुरुआत की।

यहां रामकृष्ण मिशन-आश्रम मैदान (आरकेएम) में सुबह खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने अंडमान निकोबार को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया।

मैच के हीरो स्थानीय खिलाड़ी शशिकांत कुमेटी रहे। शशिकांत ने दो शानदार गोल कर अच्छे फार्म में होने का संकेत दे दिया है। उन्हें प्लेयर आफ दि मैच घोषित किया गया। तुषाल यादव ने भी दो गोल किए।

छत्तीसगढ़ मैच में पूरे समय अंडमान निकोबार पर हावी रहा। मैच का पहला गोल खेल के 13वें मिनट में तुषाल यादव ने किया। इसके 12 मिनट बाद शशिकांत कुमेटी ने गोल किया। मध्यांतर के कुछ समय पहले तुषाल यादव ने अपना दूसरा व टीम के लिए तीसरा गोल किया। मध्यांतर के बाद अंडमान निकोबार ने पलटवार करने की कोशिश की लेकिन छत्तीसगढ़ की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे अंडमान निकोबार के खिलाड़ी असहाय नजर आए। खेल के 73वें मिनट में तुषाल यादव के पास पर शशिकांत कुमेटी ने गोल दागकर टीम की जीत में गोल का अंतर बढ़ा दिया।

इस जीत से छत्तीसगढ़ को तीन अंक मिले।

Next Post

आजमगढ़ 16 स्वर्ण पदकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

Wed Apr 30 , 2025
लखनऊ (वार्ता) आजमगढ़ ने 7वीं यूपी स्टेट प्री-टीन, सब जूनियर, जूनियर व 8वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं सुल्तानपुर उपविजेता रही जबकि जौनपुर को तीसरा स्थान मिला। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन […]

You May Like