राशिफल-पंचांग : 24 नवम्बर 2025

पंचांग 24 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 03 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी चन्द्रवासरे शाम 6/18, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे रात 7/56, शूल योगे दिन 11/49, विष्टि करणे सू.उ. 6/41, सू.अ. 5/19, चन्द्रचार धनु रात 2/17 से मकर, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 24 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा, वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, राज सम्मान एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगति होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मनोबल में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्योमें सफलता प्राप्त होगी.

————————————————————-

आज का भविष्य-सोमवार 24 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, स्वतंत्र विचारपों का सहिष्णु एवं सहयोगी भावना वाला होगा, इनमें क्रोध को नियंत्रण करने की क्षमता रहेगी, स्वयं हानि उठाकर दूसरों को लाभ पहुंचाने वाला होगा.

————————————————————-

मेष- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, परिचितों के कारण कामकाज में परेशानी होगी, आकस्मिक धन प्राप्त होगा, लाभदायक योजनाओं का विकास होगा.

वृषभ- अधिकारी नाराज हो सकते हैं, गुप्त शत्रुओं के अवरोध के कारण दैनिक कार्य संपादन में परेशानी होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

मिथुन- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मित्रों से विवाद की संभावना है, व्यापार में उत्तम सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेगा.

कर्क- बिखरे काम को समेटने में सफलता मिलेगी, जानबूझकद सहकर्मी नुकसान पहुचाने का प्रयत्न करेंगे, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, जल्दबाजी न करें.

सिंह- समय पर मदद न मिलने से परेशानी होगी, भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न करें, श्रम एवं प्रयास करने से इच्छित सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

कन्या- विपरीत परिस्थिति में समझौता करना लाभकारी रहेगा, रोजगार संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी, प्रयास सार्थक होगा.

तुला- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, शिक्षा संतान कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

वृश्चिक- अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, दूर दराज की यात्रा होगी.

धनु- भाग्य से लाभदायक अवसर हाथ में आ सकते हैं, कैरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक कष्ट, मानसिक परेशानी होगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा.

मकर- विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, अपनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, खर्च अधिक होगा, स्वजनों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा, शुभ संदेश रहेगा.

कुम्भ- न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी, रक्त संबंधियों से मतभेद होगा, सामाजिक कार्य में सफलता, यश, सम्मान प्राप्त होने का योग है.

मीन- नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, कारोबारीदूर दराज की यात्रा होगी, खर्च अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, जूट, पाट, बारदाना, में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, उड़द, मॅूग, मोठ, में तेजी होगी, जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव बढ़े उसी में मार्केट टूटेगी. भाग्यांक 1409 हैं.

————————————————————-

Next Post

भीषण सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, अन्य घायल

Mon Nov 24 , 2025
फगवाड़ा, 24 नवंबर (वार्ता) पंजाब में फगवाड़ा के ईस्टवुड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दो ट्रकों और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई एक भीषण टक्कर में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने […]

You May Like