ओंकारेश्वर: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में चैत्र वदी दशमी सोमवार को दशा माता के पावन पर्व पर महिलाओ ने व्रत उपवास रखकर दशा माता की आराधना करी।
शिवपुरी क्षेत्र में स्थित पीपल के वृक्ष के निचे बैठकर दशा माता की पूजा करी हलवा पूड़ी का भोग लगाया।
पीपल वृक्ष को कच्चे सूत से 10 बार लपेटते हुए परिक्रमा करी। माताजी से परिवार, ग्राम, समाज, देश की दशा को सुदृढ़ करने की प्रार्थना करी।
