इंदौर:खजराना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज बाइक चलाकर फिल्मी स्टाइल में लोगों के मोबाइल छीन कर भाग जाता था. पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है.खजराना पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी के 21 वर्षीय आरोपी कृष्णा मालवीय को चंद घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
आरोपी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तेज रफ्तार बाइक चलाकर फिल्मी स्टाइल में मोबाइल झपटने की वारदातों को अंजाम देता था. फरियादी कालू श्रीवास्तव ने 18 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई की सुबह 9:30 बजे पुरानी कलाली रोबोट चौराहे के पास अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर भाग गया. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
