बैतूल: पारिवारिक विवाद के बाद महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बोरदेही थाना क्षेत्र के टापरवाणी गांव की है। यहां रहने वाली 38 वर्षीय प्रमिला, पति शम्मूलाल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार 4 मार्च को प्रमिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कल दोपहर महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल बोर्देही से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के भाई ने बताया कि प्रमिला के चार बेटियां और एकf बेटा है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 14 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के अनुसार पति गांव में खेती और मजदूरी करता है और अक्सर शराब पीने के बाद घर में विवाद करता था। परिजनों को आशंका है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते प्रमिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
