दतिया में जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान, कहा आपकी मेहनत बनेगी ऐतिहासिक जीत की नींव

दतिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार को और तेज करते हुए ग्राम सिरोल, बुघेड़ा, बनोली, सीतापुर और मोहबा में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकें लीं तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी कुँवर घनश्याम सिंह को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

बैठकों को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और गांव-गांव में कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनसमर्थन इसका स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि मतदाता विकासोन्मुख सोच और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता देना चाहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी सोच को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनका उत्साह और मेहनत कांग्रेस प्रत्याशी कुँवर घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत की मजबूत नींव बनेगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता विकास, जवाबदेही और जनहित आधारित राजनीति के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को विजयी बनाएगी। अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

चार घंटे की बारिश से उन्नाव बना टापू, दुकानों और अस्पताल में घुसा पानी

Mon Jul 20 , 2026
उन्नाव, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उन्नाव नगर में सोमवार को करीब चार घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था और नाला-नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी। भारी वर्षा के चलते शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए, जबकि दर्जनों […]

You May Like