कार पर स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई कर 3 हजार का जुर्माना

इंदौर: सोशल मीडिया पर कार के दरवाजे पर स्टंट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में रावजी बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया है.
थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सफेद रंग की कार के दरवाजे पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था.

जांच के बाद युवक की पहचान विशाल वर्मा पिता राजेंद्र वर्मा निवासी जबरन कॉलोनी, रावजी बाजार के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला. साथ ही उससे माफी मंगवाते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का वीडियो भी बनवाया.

Next Post

विशाखापत्तनम् से आ रहे इंडिगो के विमान का एक इंजन खराब, दिल्ली में आपात लैंडिंग

Sat Mar 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) विशाखापत्तनम् से शनिवार को दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक इंजन खराब होने के कारण दिल्ली में पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर उसकी लैंडिंग करायी गयी। सूत्रों के अनुसार, यह बोइंग बी737-800 विमान (पंजीकरण संख्या टीसी-सीओएन) था। इसमें 161 यात्री सवार थे। विमान […]

You May Like

मनोरंजन