ट्रम्प की ईरान को चेतावनी, आंदोलनकारियों पर दमन बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका

वॉशिंगटन, 05 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में चल रहे सत्ता विरोधी आंदोलन के दमन को लेकर ईरान को चेतावनी दी है। श्री ट्रम्प ने पत्रकार के एक सवाल के जवाब में कहा , “इस पर हमारी करीबी नजर है। पहले की तरह अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि अमेरिका उन पर कड़ा प्रहार करेगा।” एक अमेरिकी मानवाधिकार समूह की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये आंदोलन ईरान के 26 प्रांतों के 78 शहरों में फैल चुका है। करीब 222 जगहों पर प्रदर्शन और हड़ताल जारी हैं। छात्रों में महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आक्रोश के बीच कुल मरने वालों की संख्या 20 हो गयी है।

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) के डाटा के अनुसार, पिछले आठ दिनों में कम से कम 19 नागरिक और सुरक्षा बल का एक सदस्य मारा गया है और कम से कम 51 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें ज्यादातर छर्रे और रबर की गोलियों से घायल हुए हैं।
एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा उपायों को बढ़ाने, पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने और कई इलाकों में लगातार टकराव के बावजूद, विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ईरान के आंदोलनकारियों को वहां के निर्वासित ‘राजकुमार’ रजा पहलवी ने भी अपना समर्थन दिया है।श्री पहलवी (65) ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया है। ईरान से 46 साल से बाहर अमेरिका में रह रहे श्री पहलवी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वैश्विक मंचों के जरिये ईरान की राजनीति में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने एक्स के जरिये छात्रों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है और उनके साहस को सलाम किया है।

Next Post

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया हैप्पी पटेल का रोमांटिक गाना ‘चांटा तेरा’

Mon Jan 5 , 2026
मुंबई, 05 जनवरी (वार्ता)आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का नया गाना ‘चांटा तेरा’ रिलीज़ कर दिया है। वीर दास और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया यह गाना अपने मज़ेदार और अलग अंदाज़ के साथ फिल्म के मूड से पूरी तरह मेल खाता है।आम […]

You May Like