सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग नेदूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाते हुए डेयरियों, किराना दुकानों, फैक्ट्रियों और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान दूध, दही, घी, पनीर, मावा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया.
जांच दल ने भैरूंदा की सांई कृपा डेयरी से दही, मुरली ट्रेडर्स से पतंजलि शहद एवं नारियल कुकीज के नमूने लिए. आष्टा स्थित सुधम मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से मिक्स मिल्क, जावर के राधा कृष्ण मिल्क प्वाइंट से पनीर व घी तथा न्यू सेंधव मिल्क सेंटर से मिश्रित दूध के नमूने एकत्र किए गए. वहीं सीहोर की न्यू सुपर डेयरी से मिक्स मिल्क और दही तथा सरोज इंटरप्राइजेस से घी, पापड़, इडली व ढोकला इंस्टेंट पाउडर के नमूने लिए गए. नापलाखेड़ी स्थित दरबार रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन, भैरूंदा के पवन किराना स्टोर से चाय, अचार व कैंडी तथा राठौर किराना से नमकीन और साबूदाना के नमूने भी संग्रहित किए गए. अमलाहा में एक दुग्ध वाहन से मिक्स मिल्क और काउ मिल्क तथा पचामा रोड स्थित सुधम मिल्क प्रोडक्ट्स से मिश्रित दूध, मावा और घी के नमूने लिए गए.
