नशामुक्ति अभियान में इंदौर ने रचा इतिहास, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

इंदौर: पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए गए नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में समापन हुआ. अभियान के दौरान इंदौर ने एक साथ तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास रच दिया. समापन समारोह में पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभियान के दौरान 563 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कॉलोनियों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया. इन आयोजनों से 92 लाख से अधिक लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचा, जबकि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए यह अभियान करीब 13 करोड़ व्यूज तक पहुंचा.

अभियान के दौरान इंदौर ने 8534 लोगों की मानव श्रृंखला, उतने ही लोगों को एक साथ पुलिस कमिश्नर द्वारा नशामुक्ति का व्याख्यान तथा 1,75,451 लोगों की ई शपथ के तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की प्रतिनिधि सुचिता शुक्ला और अपूर्वा मेनन ने पुलिस कमिश्नर को तीनों रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र सौंपे. समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, रंगोली, शॉर्ट फिल्म और रील्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित अभियान में सहयोग देने वाले सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया.

नशामुक्त समाज केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है. अभियान के दौरान समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया, जिसका परिणाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में सामने आया. उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस भविष्य में भी नशे के खिलाफ जनजागरूकता और प्रभावी कार्रवाई दोनों को लगातार जारी रखेगी.
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह

Next Post

धपाड़ा और धार के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस और 'एक पेड़ मां के नाम' का भव्य आयोजन

Fri Jul 31 , 2026
बैतूल। वन परिक्षेत्र भौंरा सामान्य उत्तर वन मंडल बैतूल के अंतर्गत ग्राम धपाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं एक पेड़ मां के नाम का का कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम मे सरपंच श्रीमती सुमंत्रा चौहान पी.सी. बारस्कर, नारायण यादव , एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक […]

You May Like