टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को घोषणा की कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उनका कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है। चंद्रशेखरन ने बोर्ड को सूचित किया कि वे दोबारा इस पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे और जल्द नए उत्तराधिकारी के चयन की अपील की है। यह फैसला 18 अगस्त 2026 को होने वाली टाटा संस की सालाना आम बैठक से ठीक पहले आया है।

 

 

*सर्वसम्मति न बनने से लिया फैसला*

चंद्रशेखरन के बयान के अनुसार, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से उनके कार्यकाल को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की थी। नामांकन और पारिश्रमिक समिति तथा बोर्ड ने भी इसे मंजूरी दे दी थी। 24 फरवरी 2026 को बोर्ड के सामने अंतिम प्रस्ताव रखा गया, लेकिन एक सदस्य के समर्थन न करने के कारण सर्वसम्मति नहीं बन पाई।

 

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से यह मामला अटका हुआ था। टाटा संस एक बड़ा संस्थान है और समूह की कई रणनीतिक परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। ऐसे में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता जरूरी है। भविष्य में अनिश्चितता से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।

 

*शेयर बाजार में गिरावट*

खबर आते ही बुधवार को टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर 4% से ज्यादा टूटे। टाटा कंज्यूमर, टाइटन और टाटा पावर के शेयर भी सुबह के कारोबार में 1 से 3 फीसदी तक नीचे आए।

 

*40 साल का टाटा सफर*

एन चंद्रशेखरन ने 1987 में TCS में सॉफ्टवेयर इंटर्न के रूप में टाटा समूह में शुरुआत की थी। अपनी काबिलियत से वे TCS के CEO और फिर टाटा संस के चेयरमैन बने। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्थान के विकास में योगदान देना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने सहयोग के लिए सभी हितधारकों का आभार जताया।

Next Post

स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से अमेरिकी शुल्क की धमकियों के खिलाफ डटे रहने ,लोगों से अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार करने की अपील की

Wed Aug 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अगस्त ( वार्ता) स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने अमेरिका की सीनेट द्वारा हाल ही में पारित उस कानून पर गहरा अफ़सोस जताया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क शुल्क लगाने का अधिकार देता है जो रूस से बड़ी मात्रा में तेल […]

You May Like