आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया हैप्पी पटेल का रोमांटिक गाना ‘चांटा तेरा’

मुंबई, 05 जनवरी (वार्ता)आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का नया गाना ‘चांटा तेरा’ रिलीज़ कर दिया है। वीर दास और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया यह गाना अपने मज़ेदार और अलग अंदाज़ के साथ फिल्म के मूड से पूरी तरह मेल खाता है।आम तौर पर बॉलीवुड के लव सॉन्ग्स में बड़े-बड़े इशारे और ड्रामेटिक बातें होती हैं, लेकिन ‘चांटा तेरा’ इससे बिल्कुल अलग है। यह गाना प्यार को उसके सबसे आसान और अपने जैसे अंदाज़ में दिखाता है। इस गाने को आईपी सिंह और नुपूर खेडकर ने गाया है।

निर्देशक और अभिनेता दोनों रूपों में वीर दास अपनी अलग तरह की चुलबुली कॉमेडी लेकर आए हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास ने किया है। फिल्म में मोना सिंह, शारिब हाशमी और मिथिला पालकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, और यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Next Post

पेंची में पुलिस टीम पर हमला; एएसआई और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

Mon Jan 5 , 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पेंची में सोमवार को भारी तनाव की स्थिति बन गई। अंतरजातीय विवाह के मामले में सुरक्षा देने गई पुलिस टीम पर लड़की पक्ष के लगभग 50 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एएसएफ के एक एएसआई और […]

You May Like