
इंदौर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर वर्षों से लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां बनने वाले नए ओवरब्रिज का भूमि पूजन सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मालिनी गौड़ द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
यह ओवरब्रिज केंद्र सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा। केसरबाग रेलवे फाटक शहर के अंतिम प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग्स में से एक है, जहां रोजाना यातायात बाधित होता है और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
