स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर सरकार खेलों को दे रही है नई दिशा: मंत्री सारंग

छिंदवाड़ा। सांसद खेल महोत्सव का पोला ग्राउंड में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग जिलेभर से चयनित विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इसके साथ ही जिले का नाम खेलों के क्षेत्र में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया. सांसद खेल महोत्सव में जिले से 1 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने 35 से अधिक खेल स्पर्धाओं में पंजीयन कराया। इतने बड़े स्तर पर पंजीयन के साथ जिला देश में सातवें स्थान पर तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग ने सांसद श्री साहू को इतने सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और इसी विचारधारा के अनुरूप सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी पहचान बनाई है।

जिले में खेल अधोसंरचना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाए

मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में मध्यप्रदेश यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सांसद श्री साहू द्वारा जिले में खेलों के विकास से संबंधित रखी गई मांगों को मंजूरी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के लिए जिले में आरक्षित खेल परिसर की भूमि पर कार्य प्रारंभ करने हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिले में तैराकों के लिए स्विमिंग पूल निर्माण की मांग को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्री श्री सारंग ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक खेल परिसर बनाए जाने की घोषणा भी की।

बंटी साहू ने बताया आयोजन को ऐतिहासिक

, सांसद श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में पंजीयन हुए और हजारों खिलाडिय़ों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न खेल मैदानों का जीर्णोद्धार किया गया तथा गांव-गांव और हर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित कर खेलों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

Next Post

रैन बसेरा में सर्दी से बचाव के इंतजाम पर सख्त हुईं महापौर

Mon Dec 22 , 2025
खंडवा। उत्तरी हवाएं तेजी से ठंड लेकर आ रही हैं। हजारों मील दूर के लोग भी कंप-कंपा गए हैं। निमाड़ में सर्दी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। संपन्न और मध्यम तबके तक ठंड से बचने के इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था नहीं है,उनके लिए नगर निगम […]

You May Like