BJP ने उज्जैन से विधायक चिंतामणि मालवीय को दिया नोटिस

भोपाल: उज्जैन से भाजपा विधायक प्रोफ़ेसर चिंतामणि मालवीय को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने विधानसभा में बजट पर विभाग वार हुई चर्चा के दौरान उज्जैन में सिंहस्थ के लिए किसानों की जमीन को स्थाई तौर पर अधिग्रहित करने का विरोध किया था। उनका कहना था पहले 3-6 महीने के लिए जमीन अधिग्रहित होती थी, लेकिन इस बार स्थाई अधिग्रहण की बात है,जिसके लिए किसानों को नोटिस जारी किये गए है।

संगठन की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में उनसे 7 दिन में ही जवाब मांगा गया है। अपनी ही सरकार की घेराबंदी से संगठन नाराज है। इसी लिए यह नोटिस दिया गया है। उन्होंने विधानसभा में यहाँ तक कहा था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है। उन्हें जारी हुए नोटिस में कहा गया कि मालवीय के बयानों से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हुई है।गौरतलब है उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ होना है, उसी के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

Next Post

ग्रामीणों का बच्ची की मौत पर चक्का जाम, वजह डाक्टरों की लापरवाही

Mon Mar 24 , 2025
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते कल 23 मार्च रविवार को एक बच्ची की मौत हो गई थी ।बच्ची के परिजनों ने सोमवार को सानोधा में चक्का जाम कर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित क्या है सानोधाके अरुण अहिरवार की बच्ची को […]

You May Like