रानीताल चौराहे पर रोजाना बढ़ रहा ट्रैफिक दबाव

 

चौराहे मांग रहे अब सिग्नल, प्रशासन मौन

 

नवभारत, जबलपुर। मदन महल से दमोह नाका की ओर बन रहे सबसे बड़े फ्लाइओवर का निर्माण कार्य कई चौराहों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा इन फ्लाइओवर के नीचे की सडक़ भी चकाचक बन चुकी है। जिसके कारण से अब सभी चौराहों पर ट्रैफिक दबाव भी बढऩे लगा है। जिसके चलते अब सभी चौराहे ट्रैफिक सिग्नल की मांग बढ़ चुकी है। खास तौर पर रानीताल चौराहे में चारों तरफ का आने वाला ट्रैफिक लोगों के लिए दुर्घटना और हादसे का कारण बन सकता है। यहां पर चारों तरफ की सडक़ पूरी तरह से बन चुकी है और आवागमन भी काफी तेजी से बढ़ गया है। इसके चलते अब सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगने शुरू हो जाने चाहिए, परंतु इस बड़ी समस्या पर प्रशासन अभी तक चुप्पी साधे बैठा हुआ है।

रोजाना बनती है हादसे की स्थिति

उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते सभी चौराहे पर से सिग्नल निकाल दिए गए थे। करीब 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं, बल्देवबाग चौराहे और रानीताल चौराहे पर बिना ट्रैफिक सिग्नल की यातायात चल रहा है। इसके चलते अब रोजाना ही यहां पर चारों तरफ से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और एक दूसरे के साथ वाहनों के टकराने से हादसे की स्थिति भी सामने आ रही है। कभी-कभी यहां पर ट्रैफिक जाम भी लग जाता है, जिसके चलते लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन के लिए बजट बन रहा रोड़ा

चौराहा पर निकाले गए सिग्नल को अब लगाने के लिए प्रशासन पर बजट रोड़ा बन रहा है। इस संबंध में यातायात विभाग का कहना है कि सिग्नल खराब हो जाने के बाद मेंटेनेंस का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाता है,वहीं सिग्नल लगाने का काम भी नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा। बजट को देखते हुए चौराहों पर सिग्नल का कार्य कई महीनों से अटका हुआ है, जिसके चलते यहां पर रोजाना ही राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Next Post

नकाबपोशों ने चाकू अड़ाकर जीजा-साले से नगदी लूटी

Tue Feb 18 , 2025
लमती रोड में वारदात जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत लमती रोड में नकाबपोश लुटेरों ने चाकू अड़ाकर जीजा- साले से नगदी रूपए लूट लिए और मारपीट कर भाग गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके। पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार गोंड़ 27 […]

You May Like