चेतक ब्रिज के पास बेशकीमती जमीन से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने जमींदोज कीं 14 झुग्गियां

भोपाल। एमपी नगर चेतक ब्रिज के पास बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से कब्जा किए हुए लोगों की झुग्गियों पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला. जिला प्रशासन के अमले ने नगर निगम के अतिक्रमण अमले के साथ मिलकर इन सभी 14 झुग्गियों को हटाया. सभी झुग्गियां चेतक ब्रिज के पास गौतम नगर क्षेत्र में बसाई गई थीं. इन झुग्गियों में रहने वाले असामाजिक तत्व रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों से मारपीट भी करते थे. इसकी शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं. हटाई गई झुग्ग्यिों पर लोगों ने ईंट और सीमेंट से पक्के निर्माण कर टीन की चादरें डाल रखी थीं. प्रशासन द्वारा पूर्व में इन्हें हटाने के नोटिस भी जारी किए गए थे. नियमानुसार प्रशासन ने झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की.

 

Next Post

नेताओं के झूठे वादे और सुलगती धूप: अर्जुन नगर के विस्थापितों का दर्द, न मिला आशियाना, न मिला नेताओं का साथ

Sat May 16 , 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती की जनता पिछले एक सप्ताह से सडक़ किनारे रह रही है. इस दौरान उनको कभी लालपुरा तो कभी कान्हासैंया में विस्थापन करने के लिए जगह दी जाती है. लेकिन वह दोनों जगह से ही वंचित है. दोनों जगह के विधायक अलग हैं, […]

You May Like