कैशियर ने खातों से निकाले साढ़े सात लाख

जबलपुर । कैशियर ने अमानत में ख्यानत कर फर्म मालिक के परिजनों के हस्ताक्षरित चैक से बैंक खातों से 7 लाख 50 हजार रूपये की रकम निकला ली। मदनमहल पुलिस ने फर्म मालिक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जब्त कर लिए है।

पुलिस के मुताबिक विकास नेमा 58 वर्ष निवासी गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराना बस स्टेण्ड सुखेजा टावर के पास विक्रांत ग्रुप के नाम पर उसकी फर्म है। सुखेजा टावर में सेकेण्ड फ्लोर में उसका आफिस है जहां कई कर्मचारी काम करते हैं खुशबू चौधरी लगभग 10 माह से उसके यहां कैशियर का काम करती है खुशबू चौधरी के पास उसके एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों एवं फर्मों के हस्ताक्षरित चैक रखते थे। 20 नवम्बर की दोपहर लगभग 12-30 बजे पंजाब नेशनल बैंक मदनमहल से उसकी पत्नी मंजरी नेमा को चैक कम्फर्म करने के लिये कॉल आया, वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा मदनमहल गया बैंक वालों ने बताया कि प्रियंका प्रजापति व अमित लोधी चैक भुगतान कराने आये हैं, उसने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि खुशबू चौधरी ने अमानत में ख्यानत करते हुये उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से चैक के माध्यम से कुल 7 लाख 50 हजार रूपये की राशि निकाली है। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। आरोपिया खुशबू चौधरी 24 वर्ष निवासी रजा चौक हनुमानताल को दबोचा । पूछताछ करने पर विक्रांत ग्रुप फर्म के सदस्यों के हस्ताक्षति चैक के माध्यम से बैंक खातों से निकाली गई राशि अपने घर में रखे होना बताई, खुशबू चौधरी की निशादेही पर रकम को जब्त कर न्यायालय में पेश करते हुये न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

Next Post

आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर अफगानी नागरिकों के लिखे गए थे जाली पते

Sat Nov 21 , 2026
जबलपुर। भारतीय पासपोर्ट मामले मेें जैसे-जैसे एटीएस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे है। रिमांड में लिए गए अफगानी नागरिकों का शनिवार को एटीएस ने उनके आधार कार्ड का सत्यापन करवाया तो पता चला कि आधार कार्ड में जबलपुर के पते लिखे थे वे फर्जी […]

You May Like

मनोरंजन