आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर अफगानी नागरिकों के लिखे गए थे जाली पते

जबलपुर। भारतीय पासपोर्ट मामले मेें जैसे-जैसे एटीएस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे है। रिमांड में लिए गए अफगानी नागरिकों का शनिवार को एटीएस ने उनके आधार कार्ड का सत्यापन करवाया तो पता चला कि आधार कार्ड में जबलपुर के पते लिखे थे वे फर्जी है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है जिसमें उन्होंने नए खुलासे किए है । एटीएस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है साथ ही इसका भी पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है। एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड की रडार में कई और चेहरे है।

विदित हो कि एटीएस ने 31 जुलाई 2025 को अफगानी नागरिक सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान को गिरफ्तार किया था। सोहबत विगत लगभग 10 वर्षों से अवैध रूप से जबलपुर में रह रहा था। जांच के दौरान एटीएस को 20 अफगानी युवकों की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद एटीएस ने अब तक 11 अफगानी दबोचेे थे। साथ ही तीन मद्दगारों पर भी शिकंजा कसा था । अफगानियों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने से लेकर पुलिस वेरिफिकेशन करवाने एवं पोस्ट ऑफिस से पासपोर्ट हासिल करवाने के एवज में धन राशि दी गई थी बल्कि इस फर्जीवाड़े मेें कई नए और शामिल थे। इसके बाद एटीएस ने अब अय्यूब खान, अब्दुल वली, मो. असलम को कोलकाता से दबोचा है। तीनों को 23 नवम्बर तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रविवार को आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर उन्हें पुन: न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

Next Post

घर में लगी आग, जिंदा जली महिला, मौत

Sat Nov 21 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत इमलहापुरा वार्ड क्रमांक-9 में शनिवार दोपहर घर के चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। संकरी गलियों और झूलती बिजली की केबलों के कारण दमकल वाहन भी […]

You May Like

मनोरंजन