टीवी की तेज आवाज का विरोध करने पर लकवाग्रस्त व्यक्ति को दिया धक्का, मौत

इंदौर. सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के नॉर्थ तोड़ा में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत की वजह बन गया. टीवी की आवाज कम करने की बात कहने पर पड़ोसी ने लकवाग्रस्त व्यक्ति को धक्का दे दिया. घटना के बाद 45 वर्षीय संदीप की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी पड़ोसी अनिल वर्मा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

संदीप पैरालिसिस से पीड़ित थे और घर पर ही रहते थे, उनके दो बच्चे पढ़ाई करते हैं. बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले अनिल वर्मा के घर टीवी तेज आवाज में चल रहा था. संदीप ने अनिल से आवाज कम करने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल ने संदीप को धक्का दे दिया, इसके बाद संदीप की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है.

Next Post

रीवा का रिवर फ्रंट देश में नंबर-1

Wed Nov 11 , 2026
रीवा, रीवा ने स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में शहर के रिवर फ्रंट को देश में पहला स्थान मिला है. बीहर नदी के किनारे विकसित रिवर फ्रंट और घाटों की स्वच्छता ने रीवा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. […]

You May Like