
भोपाल। बागसेवनियां थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार छात्रा रास्ते से जब जा रही थी तो बैंक आफ इंडिया के लगे एटीएम के सामने आरोपी सोनू उर्फ उदय गुप्ता ने छात्रा को रोक कर छेड़खानी की. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू की तलाश शुरू कर दी है.
