
भोपाल। अयोध्यानगर पुलिस ने एक दुकानदार से अडीबाजी और इंजीनियरिंग छात्र की पिटाई करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया. आरोपी की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने उस पर एक्शन लिया.
पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाला आरोपी धर्मेन्द्र बंजारा (24) अवंतिका एवेन्यू फेस 2 में रहता है. 12 वीं पास आरोपी मूलतः ग्राम रायढाना छिन्दवाडा का रहने वाला है. 21 सितंबर को नाश्ते की दुकान चलाने वाले राहुल केवट ने पुलिस को बताया कि खेडापति मंदिर के पास उनकी दुकान पर आरोपी धर्मेन्द्र आया था. राहुल से विवाद करते हुए बिना रुपए दिए धर्मेंद्र ने चाय पीने की बात कही, जिस पर राहुल ने उसे मना कर दिया. आरोपी के खिलाफ सोमवार को एक इंजीनियरिंग छात्र ने पिटाई का आरोप लगाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
