अमेरिका, यूक्रेन के बीच संसाधनों पर संभावित समझौते का रूस से कोई लेना-देना नहीं: पुतिन

मॉस्को, 25 फरवरी (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच प्राकृतिक संसाधनों पर संभावित समझौते का रूस से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि यूक्रेन के संसाधनों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

पुतिन ने कहा, “इससे हमें कोई सरोकार नहीं है। मैं इसका बिल्कुल भी आकलन नहीं कर रहा हूं और न ही इस बारे में सोचना चाहता हूं। बेशक, इन संसाधनों का आकलन करने की जरूरत है कि वे कितने वास्तविक हैं, इनमें से कितने संसाधन हैं, वे क्या हैं, उनकी लागत कितनी है, इत्यादि। लेकिन, मैं दोहराता हूं, यह हमारा काम नहीं है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि साथ ही, रूस अमेरिकी साझेदारों, निजी व्यवसायों और सरकारी संरचनाओं को दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के क्षेत्र में एक साथ काम करने का अवसर देने के लिए तैयार होगा।

पुतिन ने कहा, “दुर्लभ पृथ्वी धातुएं उन्नत अर्थव्यवस्था क्षेत्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण संसाधन हैं, और हम इस दिशा में बहुत कम काम कर रहे हैं। हमें और अधिक करना चाहिए।”

Next Post

बाइक की टक्कर से युवक की मौत 

Tue Feb 25 , 2025
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत डुंगरिया में एक तेज रफ्तार बाईक चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी हादसे में युवक को गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार चौधरी 35 वर्ष निवासी  डुंगरिया कटंगी ने सूचना दी कि  […]

You May Like