बाइक की टक्कर से युवक की मौत 

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत

डुंगरिया में एक तेज रफ्तार बाईक चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी हादसे में युवक को गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार चौधरी 35 वर्ष निवासी  डुंगरिया कटंगी ने सूचना दी कि  कि लगभग 10-12 दिन पहले वह अपने जीजा सुरेन्द्र चौधरी 35 वर्ष निवासी ग्राम घुंडी सरई थाना शहपुरा जिला डिण्डौरी बहन शकुनतला चौधरी एवं बहन की सास डुमनिया बाई के साथ ग्राम डुंगरिया कटंगी के राजेश सिंह के यहां मटर की अकरी पटाने के लिये आये थे ग्राम डुंगरिया में राजेश सिंह के घर पर ही रहते थे, लगभग 9-30 बजे वह अपने जीजा सुरेन्द्र कुमार चौधरी के साथ डुंगरिया कालोनी से रोड तरफ गये थे रोड किनारे चल रहे थे। पीछे तरफ से दुपहिया वाहन का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये  जीजा सुरेन्द्र चौधरी को पीछे से टक्कर मार दिया उन्हें एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल कटंगी लेकर आये जहां डॉक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

पानसेमल वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने गाय के 2 बछड़े का किया शिकार सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बनाया पंचनामा

Tue Feb 25 , 2025
पानसेमल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतराला में वन्यप्राणी द्वारा पशु के शिकार की घटना हुई है जिसकी जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी,वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजू पाटिल से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम के अविनाश पवार निवासी मतराला के खेत में […]

You May Like