
पानसेमल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतराला में वन्यप्राणी द्वारा पशु के शिकार की घटना हुई है जिसकी जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी,वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजू पाटिल से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम के अविनाश पवार निवासी मतराला के खेत में वन्यप्राणी तेन्दुआ द्वारा गाय के 2 बछड़े का शिकार किया गया था जिसकी सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजू पाटील और वनरक्षक शितल डुडवे पहुंचे थे जिन्होंने मौका पंचनामा बनाकर आगे की कार्यवाही की है,साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा व सावधानी बरतने की सलाह दी है।उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में वन्यप्राणी के शिकार की घटनाएं पूर्ण में भी हो चुकी है वहीं वन विभाग द्वारा आवश्यक एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
