सतना, भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज से नागपुर जा रहा लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे 72 वर्षिय वृद्ध महिला मंगला एकनाथ चौरे की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रयागराज से कुंभ स्नान करके नागपुर लौट रहे लोंगों का वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए जिन्हें मैहर के शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
