![]()
भोपाल। देश में जनगणना का कार्य 16 अप्रैल से प्रारंभ किया गया था. जिसमें प्रथम चरण में मकानों की गणना की जाना थी. जिसके लिए जनगणना विभाग ने स्वगणना का प्रावधान भी रखा गया था जिसके तहत व्यक्ति खुद के द्वारा जनगणना विभाग के एप पर अपनी पूरी जानकारी दर्ज की जाना थी. जिसकी समय सीमा 30 अपै्रल गुरुवार को समाप्त हो गई है. अब शुक्रवार 1 मई से यह कार्य प्रगणकों केद्वारा किया जाएगा. जो 30 मई तक निरंतर जारी रहेगा. संभागायुक्त संजीव सिंह ने बताया कि एक मई से प्रारंभ होने वाले चरण में संभाग के सभी जिलों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों को व्यवस्थित जनगणना करवाने के लिये निेर्देशित किया है. भोपाल जिले के शहरी क्षेत्र को 25 चार्जों में बांटा गया है जिसमें चार्ज स्तर पर 5042 प्रगणकों का नियुक्ति किया गर्या है. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में 907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है. ग्रामीण क्षेत्र में 4 चार्ज बनाए गए हैं जिसमें बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर एवं कोलार शामिल है. इसके साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है. इस दौरान घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी, जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। भोपाल जिले में लगभग 6000 से अधिक कर्मचारी जनगणना का कार्य कराएंगे.
