सड़क पर छोड़ जाते हैं चेंबर से निकली गाद

वार्ड 71 के समाजवादी इंदिरा नगर में लोग होते हैं परेशान

इंदौर:जहां स्वच्छता एवं सुन्दरता की बात आती है तो शहर का नाम देश में पहले नंबर पर लिया जाता है. लेकिन कुछ सफाईकर्मियों के कारण क्षेत्र में गंदगी तो फैलती ही है. साथ ही लोगों को कई तरह की असुविधाएं उठानी पड़ रही है.रणजीत हनुमान मंदिर से महू नाका के बीच पड़ने वाला समाजवादी इंदिरा नगर जो कि वार्ड क्रमांक 71 में आता है, इस कॉलोनी में सफाई को लेकर कई असुविधाएं और लापरवाही देखने को मिली है.

पहला तो यहां सड़कों पर कचरा फैला दिखाई देता है जिसको देख कर लगता है कि क्षेत्र में सड़क साफ करने वाले कर्मी इमानदारी से कार्य नहीं कर रहे है. इसके अलावा लोगों की सबसे बड़ी एक और परेशानी सामने आई है. बताया जाता है कि महिने में तकरीबन दो बार सीवरेज लाईन की सफाई की जाती है लेकिन उससे निकली गंदगी और गाद सफाईकर्मी यह कहकर वहीं छोड़ जाते है कि जब यहां सूखेगी तब ले जाएंगे. इस कारण यहां गंदगी पांच-छः दिनों तक वहीं पड़ी सड़ती रहती है. इससे क्षेत्र में महीने में दस दिन से गंदगी ही फैली रहती है. वहीं मच्छर, कीड़ों और दुर्गंध से लोग परेशान होते है.

इनका कहना है
चेंबर से गाद निकाल कर चेंबर के पास बीच सड़क पर ही छोड़ देते हैं जिससे वहां चार-पांच दिनों में सड़क पर ही फैल जाती है. इस तरह से क्षेत्र में गंदगी फैलती है.
– रूपेश कटारिया
घरों के सामने ही गंदगी फैली रहती है जो घरों के अंदर आती है. क्षेत्र में तीन चार दिन इतनी दुर्गंध इतनी फैलती है घरों में बैठना मुश्किल हो जाता है. सभी क्षेत्रवासी इससे परेशान हैं.
– शुभम राठौर
काम कर के तो जाते है परंतु व्यवस्थित करें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा. अगर गीली गाद नहीं उठा सकते तो नगर निगम को इसका दूसरा विकल्प निकालना चाहिए ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके.
– मनोज सहू

जल्द समस्या का निराकरण करवाउंगी
चेंबर से निकली गाद को 24 घंटे बाद उठाना होता है. मेंरे वार्ड में गाद उठाने वाली गड़ी दोपहर बाद आती है. मैं सफाई सुपरवाईज़र से बात कर जल्द ही इस समस्या का निराकरण करवाउंगी.
– हरप्रीत कौर लुथरा पार्षद

Next Post

चाकू दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Thu Jan 16 , 2025
आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान और चाकू किया जब्त अन्य मामलों में पुलिस कर रही पूछताछ इंदौर: खजराना पुलिस ने चाकू की नोक पर लोगों से लूटपाट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के सामान के साथ ही […]

You May Like