पटवारी की मनमानी के खिलाफ देवरी विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे जिला मुख्यालय

सागर: देवरी विधानसभा क्षेत्र में एक पटवारी की कथित मनमानी के विरोध में क्षेत्र में जनाक्रोश देखने को मिला। देवरी, गौरझामर, महाराजपुर और केसली से बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने संबंधित पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पटवारी द्वारा लगातार मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि भूमि संबंधी कार्यों में अनावश्यक देरी, नियमों की अनदेखी और आम लोगों को परेशान करना उसकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता गया।जिला मुख्यालय पर पहुंचे लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Next Post

युवक ने प्रेमिका के सामने खुद को लगाई आग इलाज के दौरान मौत

Thu Dec 18 , 2025
सारनी:घोड़ाडोगरी से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने शराब के नशे में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित […]

You May Like