युवक ने प्रेमिका के सामने खुद को लगाई आग इलाज के दौरान मौत

सारनी:घोड़ाडोगरी से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने शराब के नशे में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्क में हुई। मृतक की पहचान अविनाश पिता साहबराव परतेती (22 वर्ष) निवासी चटवा,जिला पांढुर्णा,हाल निवासी घोड़ाडोंगरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अविनाश अपनी प्रेमिका के साथ पार्क में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अविनाश ने शराब के नशे में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मेमो लेकर स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे रानीपुर के आरक्षक गौरव साहू ने गंभीरता दिखाते हुए युवक को बचाने के भरकस प्रयास किया वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को बचाने का प्रयास किया और उसे घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच में जुट गई है. जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रेम प्रसंग में ऐसा कौन-सा विवाद हुआ कि जान से हाथ धोना पड़ा है.

Next Post

मुंबई में छिपे दो ठग इंदौर क्राईम ब्रांच ने दबोचे

Thu Dec 18 , 2025
इंदौर: कपड़ा कारोबारियों से करोड़ों की उधारी माल उठाकर भुगतान गायब करने वाले दो और ठगों को इंदौर क्राईम ब्रांच ने मुंबई जाकर दबोच लाई. आरोपियों पर राज्य के बाहर की फर्मों के नाम पर ऑर्डर दिलाने और भरोसे का जाल बिछाकर शहर के व्यापारियों से डेढ़ करोड़ से अधिक […]

You May Like

मनोरंजन