बैतूल में तिहरा हत्याकांड: मानसिक विक्षिप्त युवक ने माता-पिता और भाई को उतारा मौत के घाट, शवों के पास बैठा रहा आरोपी

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सांवगी में एक युवक ने माँ-पिता और भाई की हत्या कर दी। वहीं भांजे को भी मारने की कोशिश की। हत्या के बाद आरोपी शवों के पास ही बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पडोसियों को अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोडक़र घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था। बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को मार डाला। वहीं पांच साल के भांजे को भी मारने की कोशिश की। हत्या के बाद आरोपी दीपक दरवाजा बंद कर शवों के पास चुपचाप बैठा रहा। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर बताई जा रही है। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। 12वीं टॉपर है। सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा भी दी थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं।

Next Post

मप्र के 1800 से ज्यादा स्कूल भवन जर्जर, सरकार ने तैयार किया मरम्मत का मेगा प्लान

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज विधानसभा में स्वीकार किया कि राज्य में लगभग 1800 से ज्यादा शालाओं को जीर्ण-शीर्ण के तौर पर चिन्हित किया गया है और एक समय में सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण के कारण मरम्मत समेत अन्य कार्य शिथिल कर दिए गए थे। श्री […]

You May Like